{"_id":"6ae36bd3d597d4c3820b4993","slug":"the-dios-inspected-the-schools-and-issued-instructions-to-improve-the-arrangements-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157131-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: डीआईओएस ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: डीआईओएस ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार के दिए निर्देश
Thu, 29 Oct 2026 09:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 09:22 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) मृदुला आनंद ने जिले के कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण कर शैक्षिक और प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की स्थिति देखी। साथ ही विद्यालयों में व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
डीआईओएस ने तुलसीपुर स्थित स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज एवं अखिलेश्वर प्रसाद तिवारी इंटर कॉलेज का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों के लिए जरूरी संसाधनों की उपलब्धता, कक्षाओं के संचालन और परिसर की साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने दोनों विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण उपलब्ध कराया जाए और शिक्षण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इसके अलावा डीआईओएस ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का भी निरीक्षण किया। परिसर में गंदगी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के साथ ही कूड़े का नियमित निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय में स्वच्छता बनाए रखने और छात्राओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन
डीआईओएस मृदुला आनंद ने कहा कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता बनाए रखने के साथ-साथ सभी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण मिल सके।