{"_id":"680d1358ad168cf6980af74d","slug":"the-chief-minister-took-cognizance-of-the-news-of-the-flood-campaign-balrampur-news-c-99-1-brp1008-125025-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: बाढ़ अभियान की खबर का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: बाढ़ अभियान की खबर का मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान
विज्ञापन
अमर उजाला में प्रकाशित खबर।-संवाद
बलरामपुर। अमर उजाला में 104 दिनों के बाढ़ अभियान की खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की जा रही हैं। अमर उजाला के माई सिटी पेज दो पर 11 अप्रैल 2025 को बाढ़ से बचाव के लिए बांध का इंतजार शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस खबर को संज्ञान लिया है।
मुख्यमंत्री कार्यालय से अमर उजाला खबर की कटिंग आयुक्त देवीपाटन मंडल गोंडा शशि भूषण लाल सुशील को भेजी गई है। कहा गया है कि खबर में शामिल तथ्यों के संबंध में तत्काल जांच कराकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करें। साथ ही कार्रवाई की रिपोर्ट सात दिन में मुख्यमंत्री कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
आयुक्त ने मुख्य अभियंता बाढ़ कार्य खंड देवीपाटन मंडल गोंडा को निर्देश दिया है कि खबर का संज्ञान लेकर बाढ़ से बचाव के संबंध में कार्रवाई करें। खबर में मनोरमा व छिवली पहाड़ी नाले बरसात में तबाही मचाते हैं, और 30 से अधिक गांव बाढ़ में डूब जाते हैं। इसमें बाढ़ प्रभावितों ने अमर उजाला के प्रतिनिधि से अपना दर्द बयां किया था। प्रभावितों के दर्द को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। प्रभाविताें ने शासन-प्रशासन से तटबंध का निर्माण कराने की मांग की थी।