फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The body of an eye assistant was found hanging from a noose in his residence

Balrampur News: नेत्र सहायक का आवास में फंदे से लटकता मिला शव

Mon, 08 Sep 2025 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 10:47 PM IST
विज्ञापन
The body of an eye assistant was found hanging from a noose in his residence
बलरामपुर के रेहरा बाजार में रोते-बिलखते मृतक के परिजन।-संवाद
रेहराबाजार। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात नेत्र सहायक नरेंद्र पांडेय (35) का शव सोमवार को उनके आवास में छत के पंखे से फंदे पर लटकता मिला। पुलिस की फोरेंसिक टीम कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि नरेंद्र पांडेय मूलरूप से गोंडा जनपद के थाना खरगूपुर क्षेत्र के ग्राम महादेवा कला के निवासी थे। इन दिनों वे रेहरा बाजार कस्बे में बद्री प्रसाद गुप्ता के मकान में किराये पर रह रहे थे। उनकी पत्नी रंजना स्थानीय रामलाल बालिका इंटर काॅलेज में अध्यापक हैं। सोमवार की सुबह वे रोज की तरह स्कूल चली गईं।
विज्ञापन

दोनों बच्चे, बेटा अप्पू और बेटी मानवी भी विद्यालय चले गए। इस बीच नरेंद्र रोजाना की तरह सीएचसी पहुंचे और उपस्थिति दर्ज कराई। सहकर्मियों ने बताया कि वे सामान्य रूप से बातचीत कर रहे थे। करीब 11 बजे ड्यूटी से लौटकर वे सीधे अपने किराये के कमरे पर गए और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबे समय तक वे बाहर नहीं निकले और फोन भी रिसीव नहीं किया, तो सहकर्मियों और पड़ोसियों को शंका हुई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा। घर के अंदर नरेंद्र पंखे के सहारे फंदे से लटकते थे। मामले की जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी, परिजन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ओम प्रकाश पांडेय ने बताया कि सुबह उनकी बेटे से बात हुई थी और बातचीत बिल्कुल सामान्य थी। बेटे ने किसी तरह की परेशानी जाहिर नहीं की थी।

सीओ उतरौला राघवेंद्र सिंह ने बताया कि फोरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे की असली वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विजयभान ने कहा कि सोमवार की सुबह नरेंद्र सीएचसी आए थे, उनके व्यवहार से किसी तरह की व्याकुलता का आभास नहीं हुआ। घटना की सूचना पर तहसीलदार उतरौला और नायब तहसीलदार अजीत सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीक में जुटी है। नरेंद्र पांडेय की असमय मौत ने स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है। सहकर्मियों का कहना है कि वे मिलनसार और व्यवहार कुशल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed