फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The body of a young man who had come for a wedding was found floating in a pond

Balrampur News: तालाब में उतराता मिला बरात आए युवक का शव

Wed, 05 Mar 2025 07:46 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Mar 2025 07:46 PM IST
विज्ञापन
The body of a young man who had come for a wedding was found floating in a pond
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के फुलैहिया गांव में बरात आए ननकू पासवान (25) निवासी जोखवा जनपद श्रावस्ती का शव मंगलवार को तालाब में उतराता पाया गया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। दो मार्च को फुलैहिया गांव में बनवारी लाल वर्मा की पुत्री की शादी थी।
विज्ञापन

बरात जनपद श्रावस्ती के सिरसिया थाना क्षेत्र के जोखवा बाजार से आई थी। फुलैहिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में बरात के ठहरने की व्यवस्था की गई थी। बरात में आए ननकू पासवान का शव तालाब में उतराता पाया गया। प्रभारी निरीक्षक बीएन सिंह ने बताया कि मृतक के पिता केशवराम की सूचना पर शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में ननकू की मौत पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed