फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   The arrangement in Level-1 hospital is correct, level-2 is also ready

लेवल-1 अस्पताल चाक चौबंद, लेवल-2 भी हुआ तैयार

Fri, 17 Jul 2020 09:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
The arrangement in Level-1 hospital is correct, level-2 is also ready
बलरामपुर। कोरोना मरीजों के इलाज के लिए जिला मेमोरियल चिकित्सालय स्थित लेवल-1 हॉस्पिटल की व्यवस्था पूरी तरह चाकचौबंद है। लक्षण वाले कोरोना मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय की बर्न यूनिट को लेवल-2 हॉस्पिटल के रूप में तैयार किया गया है। शासन का नोटिफिकेशन मिलने के बाद यहां इलाज शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

कोविड-19 के बढ़ते फैलाव को देखते हुए प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिले के मेमोरियल चिकित्सालय परिसर में लेवल-1 हॉस्पिटल का संचालन काफी दिनों से किया जा रहा है। इसमें बिना लक्षण वाले कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। यहां औसतन 12 दिन में मरीज स्वस्थ हो रहे है। यहां से 89 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 26 कोरोना मरीजों का इलाज अभी भी लेवल-1 हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि लेवल-1 हॉस्पिटल में कोरोना मरीजों को भर्ती करने के लिए 40 बेड का वार्ड बनाया गया है। आवश्यकता पड़ने पर यहां 20 बेड की और व्यवस्था की जा सकती है। इसके अतिरिक्त लेवल-1 अटैच हॉस्पिटल के रूप में जवाहर नवोदय विद्यालय को तैयार किया गया है। यहां पर 96 मरीजों को भर्ती करने की सुविधा उपलब्ध है। आवश्यकता पड़ने पर यहां 488 मरीजों को भर्ती करने के लिए व्यवस्था हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोरोना मरीजों का इलाज करने के लिए लेवल-1 हॉस्पिटल में 25 सदस्यीय टीम लगाई गई है। 15 दिनों तक कोरोना मरीजों का इलाज करने के बाद टीम बदल दी जाती है। टीम में छह डॉक्टर, छह स्टॉफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, दो एलटी, तीन वार्ड ब्वाय एवं छह स्वीपर तैनात किए गए हैं। चिकित्सा, जांच व मरीजों को भोजन देने के साथ-साथ यही टीम अस्पताल की साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी निभाती है।
दवा के रूप में मरीजों को एचसीक्यूएस टेबलेट तथा विटामिन-बी, विटामिन-सी व विटामिन-डी की गोली दी जाती है। बुखार आदि होने पर उसकी दवा भी मरीजों को दी जाती है। मरीजों को सुबह नाश्ते में चना, चाय या दूध, दोपहर के खाने में चावल, दाल, रोटी व सब्जी, शाम चार बजे काढ़ा व लइया तथा रात के खाने में रोटी व सब्जी दी जाती है।

जिले में कोरोना के लक्षण वाले मरीजों को भर्ती करने के लिए जिला संयुक्त चिकित्सालय परिसर में बनी बर्न यूनिट को कोविड लेवल-2 हॉस्पिटल के रूप में तैयार किया गया है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि कोरोना के गंभीर मरीजों के लिए यहां दो वेंटीलेटर की व्यवस्था भी की गई है। लेवल-2 के लिए एक निश्चेतक, एक ओटी टेक्निशियन व एक स्टॉफ नर्स की तैनाती भी कर दी गई है। शासन से नोटिफिकेशन के बाद लेवल-2 हॉस्पिटल का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार और कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed