फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   tet

बसों में निशुल्क यात्रा करेंगे टीईटी परीक्षार्थी

Thu, 20 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
tet
बलरामपुर। रोडवेज बसों में टीईटी परीक्षार्थी 22 से 24 जनवरी तक निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। शिक्षक पात्रता परीक्षा की दो पालियों में 23 जनवरी को 6127 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिले के सभी केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने की तैयारी की जा रही है। प्रथम पाली में पांच केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की कक्षाल्एक से पांच तक के 3728 व दूसरी पाली में तीन केंद्रों पर उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 2399 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के साथ अन्य इंतजाम चाक-चौबंद कराये जा रहे हैं। डीएम श्रुति की अध्यक्षता में बुधवार को परीक्षा की तैयारी को लेकर वर्चुअल बैठक की गई।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक का संचालन करते हुए डीआईओएस ने कहा कि प्रथम पाली में प्रात: 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कक्षा एक से पांच तक प्राथमिक स्तर वाले 3728 परीक्षार्थियों की पांच केंद्रों पर और दूसरी पाली में दोपहर 2.30 बजे से सायं पांच बजे तक 2399 परीक्षार्थियों की तीन केंद्रों पर शिक्षक पात्रता परीक्षा कराई जाएगी। प्रथम पाली में एमएलके महाविद्यालय में 1850, एमपीपी इंटर कालेज में व गर्ल्स इंटर कालेज में 500-500, डीएवी इंटर कालेज में 400, बीएवी इंटर कालेज में 300 व एमडीके बालिका इंटर कालेज में 178 परीक्षार्थी प्राथमिक स्तर की और दूसरी पाली में एमएलके महाविद्यालय में 1850, एमपीपी में 500 व गर्ल्स इंटर कालेज में 49 परीक्षार्थी 23 जनवरी को उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा देंगे। डीएम ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शासन ने निर्देश दिया है कि 22 से 24 जनवरी तक रोडवेज बसों में टीईटी परीक्षार्थी निशुल्क यात्रा कर सकेंगे।
विज्ञापन

बताया कि सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र की स्वप्रमाणित फोटो कॉपी रोडवेज के परिचालक को देनी होगी। सभी परीक्षा केंद्रों पर दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निगरानी के लिए तैनात किया जाएगा। परीक्षा केंद्रों के सीसीटीवी कैमरों को दुरुस्त कराया जाएगा। केंद्र व्यवस्थापकों को छोड़कर अन्य किसी के पास मोबाइल नहीं रहेगा। वर्चुअल बैठक में शामिल एडीएम राम अभिलाष, एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव, सीएमओ डॉ. सुशील कुमार, सदर एसडीएम राजेंद्र बहादुर, बीएसए डॉ. रामचंद्र, एआरटीओ अरविन्द यादव, एआरएम आरके वर्मा के साथ प्रधानाध्यापक डॉ. चंदन पांडेय और सभी बीईओ को डीएम ने नकलविहीन व सुचितापूर्ण ढंग से शिक्षक पात्रता परीक्षा कराने का जिम्मा सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed