फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   temple

स्कंदमाता की पूजा अर्चना के लिए देवी मंदिरों में जुटे श्रद्घालु

Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
temple
फोटो-5/6-बलरामपुर के बिजलेश्वरी देवी मंदिर पर श्रीयंत्र की पूजा अर्चना करते श्रद्घालु।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। नवरात्र पंचमी के दिन देवी मंडपों में नारी व मातृ शक्ति की अधिष्ठात्री देवी स्कन्द माता की आराधना पूरे विधि विधान के साथ की गई। बुधवार को जिले के सभी मंदिरों में स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए पूरे दिन श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। लोगों ने स्कंदमाता की पूजा अर्चना कर परिवार की खुशहाली एवं सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा। शक्तिपीठ देवी पाटन एवं बिजलेश्वरी देवी मंदिर में सैकड़ों लोगों ने बच्चों का मुंडन, जनेऊ एवं कर्ण छेदन संस्कार भी कराया।
विज्ञापन

मां दुर्गा की पांचवी शक्ति को स्कंदमाता के रूप में माना गया है। नवरात्र पंचमी के दिन देवी के इसी स्वरूप की पूजा का विधान है। ऐसी मान्यता है कि तारकासुर को वरदान मिला था कि उसकी मृत्यु भगवान शंकर के पुत्र के हाथों ही होगी। तारकासुर का संघार करने के लिए भगवान शंकर का माता पार्वती के साथ मंगल परिणय हुआ। दोनो के मांगलिक मिलन से कार्तिकेय जी का जन्म हुआ। तभी से कार्तिकेय जी को प्रथम प्रसूत संतान कहा जाता है। बाद मे कार्तिकेय जी ने ही तारकासुर का संघार कर पृथ्वी को उसके पाप के भार से मुक्त कराया। शंकर-पार्वती के मांगलिक मिलन को ही विवाह परंपरा का प्रारंभ माना जाता है।
विज्ञापन

मान्यता है कि देवी स्कंदमाता की पूजा-अर्चना से भक्तों का मांगलिक जीवन सुखमय होता है। इसी मान्यता के अनुरुप नवरात्र पंचमी के दिन शक्ति पीठ देवी पाटन मंदिर में नारी व मातृ शक्ति की अधिष्ठात्री देवी स्कंदमाता की पूजा अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। सुबह से लेकर देर रात तक लोगों ने कतारबद्ध होकर देवी का दर्शन किया। इसके अतिरिक्त बिजलीपुर स्थित मां बिजलेश्वरी देवी मंदिर, तुलसीपुर स्थित नई देवी मंदिर, उतरौला स्थित ज्वाला देवी मंदिर, पेहर स्थित मां दुर्गा मंदिर, जरवा स्थित रहिया देवी मंदिर तथा बलरामपुर नगर स्थित झारखंडी मंदिर, कालीथान, समय माता मंदिर एवं बडिक़ी बहिनी मंदिर में भी देर रात तक श्रद्धालुओं ने माता रानी का दर्शन कर परिवार की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंडन, जनेऊ एवं कर्णछेदन संस्कार
शक्तिपीठ देवी पाटन, बिजलेश्वरी देवी, रहिया देवी एवं ज्वाला देवी मंदिर में शुक्रवार को मुंडन, जनेऊ एवं कर्ण छेदन संस्कार के लिए भारी भीड़ जुटी। लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन, जनेऊ अथवा कर्ण छेदन संस्कार कराने के बाद देवी का दर्शन कराकर बच्चे की लंबी आयु का आशीर्वाद मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed