फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teenager walking to get petrol dies in accident, friend injured

Balrampur News: पैदल पेट्रोल लेने जा रहे किशोर की हादसे में मौत, साथी घायल

Tue, 12 May 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 12 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Teenager walking to get petrol dies in accident, friend injured
फोटो-24-मनीष।-फाइल फोटो
बलरामपुर। रिश्तेदारी जाने की तैयारी के बीच पेट्रोल लेने निकले एक 13 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना मंगलवार दोपहर बेलहा-गौरा मार्ग पर हुई, जहां एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे और उसके साथी को टक्कर मार दी। हादसे में किशोर के साथी को गंभीर चोटें आई हैं, जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

देहात क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी विजय पाल के परिवार को एक रिश्तेदारी में जाना था। घर की बाइक में पेट्रोल खत्म होने पर विजय पाल के बेटे मनीष (13) को पेट्रोल लाने के लिए भेजा गया। मनीष गांव के ही 18 वर्षीय गोलू के साथ डिब्बे में पेट्रोल लेने रामपुर स्थित पेट्रोल पंप जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनो पैदल ही सड़क पर पेट्रोल पंप की ओर बढ़े, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आए एक अज्ञात वाहन ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मनीष कई फीट दूर जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गोलू गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। सड़क पर चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत दौड़ पड़े।
विज्ञापन

परिवार में मातम और ग्रामीणों का आक्रोश
हादसे की खबर जैसे ही मनीष के घर पहुंची, खुशियों का माहौल पलभर में मातम में बदल गया। परिजन बदहवास होकर मौके की ओर दौड़ पड़े। मां का रो-रोकर बुरा हाल था, गांव की महिलाएं उन्हें संभालने का प्रयास करती रहीं, लेकिन बेटे की मौत की खबर सुनकर परिवार के आंसू थम नहीं रहे थे। गांव में भी पूरे दिन सन्नाटा पसरा रहा और हर आंख नम थी। स्थानीय लोगों राजेश, रामकुमार आदि का कहना है कि बेलहा-गौरा मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों के चलते संकट लगातार बढ़ रहा है। उ
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई और सुरक्षा की मांग
प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य माध्यमों से हादसा करने वाले वाहन की तलाश कर रही है। इस संबंध में अज्ञात वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। ग्रामीणों ने मार्ग पर पुलिस गश्त बढ़ाने और स्पीड नियंत्रण के उपाय किए जाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि भारी वाहनों की आवाजाही अधिक होने के बावजूद सुरक्षा के इंतजामों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

सड़क पर सतर्कता बरतें, नियंत्रित रखें रफ्तार
सहायक संभागीय अधिकारी बृजेश ने कहा कि सड़क पर वाहन की रफ्तार नियंत्रित रखें। हादसे का मूल कारण तेज रफ्तार है और सामने ध्यान न देना है। चार पहिया चलाते समय कुछ लोग गाना सुनते हुए चलते हैं या फिर मोबाइल पर बात करते हैं। ऐसे कतई न करें, सड़क पर सतर्कता बरतें। हादसा होने से किसी की जान जाती है या चोट लगती है। इसके साथ ही चालक पर भी रिपोर्ट दर्ज कर होती है, जुर्माना भी लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed