फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teenager shot for not giving gutkha

गुटखा न देने पर मनबढ़ ने किशोर को मारी गोली, हालत गंभीर

Tue, 17 Aug 2021 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
Teenager shot for not giving gutkha
बलरामपुर में अस्पताल में भर्ती किशोर के परिजनों से मामले की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जमुनीकला गांव में दुकान पर बैठे किशोर को गुटखा देने से मना करने पर गांव के ही एक दबंग ने तमंचे से गोली मार दी। घायल किशोर को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय से लखनऊ रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार जमुनीकला निवासी विनय कुमार का कहना है कि उसने गांव में परचून की दुकान खोल रखी है। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसका बेटा मनोज (15) दुकान पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन

इसी बीच गांव का ही बब्बू शुक्ला दुकान पर आया और उससे गुटखा मांगने लगा। मनोज ने बब्बू को गुटखा देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर बब्बू आग बबूला हो गया और उसने तमंचा निकालकर मनोज के ऊपर फायर कर दिया। गोली मनोज के कमर के पास लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। परिजन मनोज को लेकर सीएचसी गैसड़ी पहुंचे। जिला अस्पताल में डाक्टर ने परीक्षण के बाद मनोज को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। गैसड़ी कोतवाल राजमणि शुक्ला ने बताया कि विनय कुमार की तहरीर पर मामले की छानबीन की जा रही है। छानबीन के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed