फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Teachers staged a sit-in protest against the mandatory TET

Balrampur News: टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों ने दिया धरना

Thu, 26 Feb 2026 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Teachers staged a sit-in protest against the mandatory TET
बलरामपुर के कलेक्ट्रेट में एडीएम को ज्ञापन सौंपते ​शिक्षक ।-स्रोत : संगठन
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य किए जाने के विरोध में बृहस्पतिवार को शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन एडीएम ज्योति राय को सौंपा।
विज्ञापन

टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट में धरना देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षा का अधिकार अधिनियम वर्ष 2011 से प्रभावी हुआ था। अधिनियम के अनुसार लागू होने की तिथि के बाद नियुक्त शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य किया गया, जबकि इससे पूर्व नियुक्त शिक्षकों को इस व्यवस्था से मुक्त रखा गया था। शिक्षक कमरुद्दीन अंसारी ने कहा कि कि एक सितंबर 2025 को न्यायालय के निर्णय के बाद अब अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए भी सेवा में बने रहने अथवा पदोन्नति के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करना आवश्यक कर दिया गया है। यह पूर्व से कार्यरत शिक्षकों के साथ अन्याय है। इस अवसर पर ज्ञान सागर पाठक, विकास पंकज सिंह, रामसमुझ यादव, अनु प्रसाद, अमित सैनी, मनीष कुमार पांडे, शिवकुमार सोनी, बुद्ध सागर शुक्ला, वेद पांडे, आलोक पांडे, पंकज पांडे, अरुण यादव, साकीरा बेगम, उमा सिंह व कुसुम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed