फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   teachers can not take leave without pre approval

Balrampur News: बिना अवकाश स्वीकृत हुए विद्यालय छोड़ा तो होगी कार्रवाई

Thu, 12 Dec 2024 11:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:02 AM IST
विज्ञापन
teachers can not take leave without pre approval
बलरामपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की अनुपस्थिति पर अंकुश लगाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग सख्त हो गया है। शिक्षकों की उपस्थिति अब ऑनलाइन ही स्वीकृत की जाएगी। बिना अवकाश स्वीकृत हुए विद्यालय में अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लंबी अवधि तक अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई न करने पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं बीईओ को उत्तरदायी माना जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ल ने बताया कि परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृत कराए लंबी अवधि तक अनियमित रूप से अनुपस्थित रहते हैं। इन पर संबंधित अधिकारी द्वारा कार्रवाई भी नहीं की जाती है, ऐसे में शासन द्वारा कड़े निर्देश जारी किए गए हैं। शासनादेश के अनुसार शिक्षकों के सभी प्रकार के अवकाश ऑनलाइन ही स्वीकृत किए जाएंगे। ऐसे शिक्षक जो बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनियमित रूप से अनुपस्थित रहेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि शिक्षक लंबी अवधि तक अनुपस्थित रहते हैं और उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है तो संबंधित प्रधानाध्यापक व खंड शिक्षा अधिकारी का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। बीएसए ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया है कि विद्यालयों में पठन-पाठन की व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शिक्षक व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed