फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   teacher,appoint

महिला शिक्षकों के हक की लड़ी जाएगी लड़ाई

Thu, 20 Jan 2022 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
teacher,appoint
फोटो-2-बलरामपुर में बीएसए डॉ. रामचंद्र को पुष्पगुच्छ भेंट करती महिला शिक्षक संगठन की जिलाध्यक्ष व - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। महिला शिक्षकों के हक में लड़ाई लड़ी जाएगी। समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की तरफ से जिलाध्यक्ष का मनोनयन करके नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया गया है।
विज्ञापन

यह बातें बुधवार को महिला शिक्षक संघ की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव ने बेसिक शिक्षा कार्यालय में बुधवार को बीएसए डॉ. रामचंद्र से शिष्टाचार भेंट करते हुए कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना मौर्य ने उन्हें संगठन की जिलाध्यक्ष के पद का दायित्व सौंपा है। निष्ठा व ईमानदारी के साथ दायित्वों का निर्वहन करके सभी महिला शिक्षकों के समस्याओं को निस्तारित कराएंगी। प्रदेश अध्यक्ष के सुझाव पर जिला कार्यकारिणी में महामंत्री के रुप में डॉ. सुभाषिनी मौर्या, उपाध्यक्ष के रुप में स्वर्णलता गुप्ता, मीडिया प्रभारी के रुप में नेहा सिंह व सीमा जायसवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

महिला शिक्षक संगठन की जिलाध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारियों को बीएसए ने बधाई दी, और महिला शिक्षकों के सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान डीसी सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय, डीसी एमडीएम फिरोज अहमद, डीसी निर्माण एनके सिंह, डीसी प्रशिक्षण मोहित देव त्रिपाठी, संजय श्रीवास्तव व आशुतोष मिश्र आदि मौजूद रहे। संघ की तरफ से बीएसए को पुष्प गुच्छ भेंट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed