फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   TDS Club wins by one run in a thrilling match

Balrampur News: रोमांचक मुकाबले में टीडीएस क्लब की एक रन से जीत

Sat, 06 Jan 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 06 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
TDS Club wins by one run in a thrilling match
ललिया (बलरामपुर)। सतघरवा के कोडरी खेल मैदान में चौधरी बाबा कैनवास क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन हुए मुकाबले में टीडीएस क्रिकेट क्लब लौकहवा ने एक रन से रोमांचक जीत हासिल की। यह क्वाटर फाइनल मुकाबला टीडीएस व विशाल क्रिकेट क्लब कोडरी के बीच खेला गया।
विज्ञापन

टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीडीएस क्रिकेट क्लब लौकहावा ने निर्धारित 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 112 रन बनाए। इसके जवाब में विशाल क्रिकेट क्लब कोटडी की टीम 111 रन बना कर आउट हो गई। इस तरह अंतिम गेंद तक चले रोमांचक मुकाबले में टीडीएस क्लब ने एक रन से जीत हासिल की। मैन ऑफ द मैच का खिताब टीडीएस क्रिकेट क्लब लौकहवा के उमाकांत को दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक तुलसीपुर कैलाश नाथ शुक्ला ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed