{"_id":"61631fa58ebc3ed0984a9c71","slug":"taking-stock-of-the-preparations-for-the-immersion-site-balrampur-news-lko5995143171","type":"story","status":"publish","title_hn":"विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया गया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विसर्जन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का लिया गया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन स्थल सिसई घाट के समतलीकरण व प्रकाश आदि की व्यवस्था की जा रही है। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि के साथ ईओ ने सिसई घाट पर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि शाबान अली, ईओ राकेश कुमार जायसवाल रविवार को विसर्जन स्थल का निरीक्षण करने राप्ती नदी के सिसई घाट पहुंचे। विसर्जन स्थल पर घास व झाड़-झंखार को काटकर सफाई कराने तथा रोडर के माध्यम से समतलीकरण कराने का निर्देश सफाई निरीक्षक बहोरन सिंह को दिया।
बांस बल्ली के माध्यम से वृहद लाइट लगवाने तथा जनरेटर द्वारा प्रकाश की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देेश सिविल जेई भरत सिंह वर्मा को दिया। विसर्जन स्थल पर टेंट लगाने तथा कुर्सी रखवाए जाने की जिम्मेदारी सिविल जेई को दिया गया।
विज्ञापन
बिजलीपुर मंदिर के महंत कृष्ण भारती से मुलाकात कर अध्यक्ष प्रतिनिधि ने साफ सफाई एवं प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया। इस अवसर पर सफाई प्रभारी सुरेश गुप्ता, राजेश सक्सेना, बृजेश पाल तथा दुर्गा पूजा केन्द्रीय पूजा समिति के पदाधिकारी अविनाश मिश्रा व मनोज साहू आदि मौजूद रहे।