फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sugar company Tulsipur's crushing season started

शुगर कंपनी तुलसीपुर का शुरु हुआ पेराई सत्र

Mon, 06 Dec 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sugar company Tulsipur's crushing season started
बलरामपुर। शुगर कंपनी तुलसीपुर का सोमवार को पूजन करके पेराई सत्र का आगाज कराया गया। इस दौरान मिल के दो मेगावाट बिजली उत्पादन के यूनिट का उद्घाटन भी किया गया। बिजली का उत्पादन होने से मिल प्रबंधन को लाभ होने के साथ-साथ शासन स्तर से निर्धारित दिशा निर्देश के अनुसार लोगों को बिजली भी मिलेगी।
विज्ञापन

देवीपाटन मंदिर के महंत मिथिलेश नाथ योगी, डीएम श्रुति, चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक योगेश कुमार सिंह, नेशनल इंस्टीट्यूट कानपुर के डायरेक्टर नरेंद्र मोहन, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला गन्ना अधिकारी आरएस कुशवाहा।
विज्ञापन

पूर्व ब्लाक प्रमुख सत्य नरायन मिश्र व गन्ना समिति सचिव आनंद प्रकाश दूबे आदि की मौजूदगी में हवन-पूजन के साथ शुगर कंपनी तुलसीपुर के पेराई सत्र 2021-22 का शुभारंभ हुआ। महंत, डीएम व मुख्य महाप्रबंधक ने नारियल फोड़ा और डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र शुरु कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि बरसात होने के कारण इस बार किसानों के पास गन्ने की मात्रा कम है इसलिए चीनी मिल का पेराई सत्र देर से शुरु किया गया है। यहां की खेती वर्षा पर आधारित है जिससे फसलें बरसात से प्रभावित रहती हैं।

अब नहर की शुरुआत हो जाएगी तो यह क्षेत्र गन्ना सहित अन्य फसलों के लिए काफी लाभदायक होगा। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक आलोक राय, संजय सिंह, विनय प्रकाश त्रिपाठी, आनंद कुमार सिंह, राम प्रसाद सिंह, जीएम इंजीनियरिंग विनोद मलिक, प्रदीप मिश्र, आरपी शाही, आशीष प्रताप सिंह व राजन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed