फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students will do PhD under the supervision of 90 professors of the university.

Balrampur News: विवि के 90 प्रोफेसरों की देखरेख में पीएचडी करेंगे विद्यार्थी

Thu, 25 Sep 2025 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 10:54 PM IST
सार

बलरामपुर के मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने 19 विषयों में शोध के लिए 90 प्रोफेसरों की नियुक्ति की है। इससे विद्यार्थियों में शोध को लेकर उत्साह बढ़ा है और मंडल के 171 महाविद्यालय इससे जुड़े हैं।

विज्ञापन
Students will do PhD under the supervision of 90 professors of the university.

विस्तार

बलरामपुर। मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय ने शोध को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। 19 विषयों में शोध कराने के लिए 90 प्रोफेसरों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें समाज शास्त्र में सबसे अधिक 14 प्रोफेसर निर्देशक नामित किए गए हैं। इसी तरह अन्य विषयों में भी प्रोफेसरों का मनाेनयन प्राचार्यों के प्रस्ताव पर किया गया है। कुलपति प्रोफेसर रविशंकर सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में शोध के लिए बड़े स्तर पर कार्य हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जुलाई में शोध के लिए विषयवार परीक्षा कराई जा चुकी है, जिसमें 242 विद्यार्थी शोध कर रहे हैं। इसके बाद अब फिर तैयारी की जा रही है। विश्वविद्यालय की ओर से शोध के लिए शुरू किए गए प्रयासों से विद्यार्थियों में उत्साह है। उन्हें अब पीएचडी करने का अवसर मंडल में ही मिलेगा। देवीपाटन मंडल के 171 महाविद्यालयों को विश्वविद्यालय से अब तक जोड़ा जा चुका है। यहां के विद्यार्थी विश्वविद्यालय की पहल से काफी उत्साहित हैं।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने भौतिक विज्ञान में चार, रसायन विज्ञान में 11, जीव विज्ञान, जंतु विज्ञान व गणित में पांच-पांच, राजनीतिक विज्ञान में तीन, हिंदी में नौ, भूगोल में 10, इतिहास व संस्कृत में भी पांच-पांच, अंग्रेजी में सात, अर्थशास्त्र व गृहविज्ञान में एक-एक, उर्दू में दो, सैन्य विज्ञान में पांच, शिक्षा शास्त्र में तीन, बीएड में दो तथा व्यावसायिक शिक्षा में एक प्रोफेसर को नामित किया गया है। आने वाले दिनों में यह विद्यार्थियाें को शोध कराएंगे। विश्वविद्यालय लगातार शिक्षा की दिशा में कार्य कर रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed