फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students showed stamina in sports competition

ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Wed, 08 Dec 2021 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students showed stamina in sports competition
बलरामपुर। स्थानीय लोकमान्य तिलक इंटर कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कई परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुुुुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू एवं गैसड़ी ब्लॉक प्रमुख जगदंबा सिंह ने दीप प्रज्जवलित करके किया। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय कोहरगड्डी के छात्र हेेमंत कुमार एवं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय नावडीह की रूखसार ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मनोहरापुर के छात्र शाकिर व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पोखर भिटवा की छात्रा रीमा को प्रथम स्थान मिला। इसी तरह परिषदीय विद्यालयों के अन्य बच्चों ने भी लंबी कूद, ऊंची कूद, कबड्डी एवं खोखो प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सर्वेश्वर शरण शुक्ला, राम कपिल सैनी, संतोष त्रिपाठी, रामलाल, आलोक पाठक, मनोज विश्वकर्मा, मनोज मिश्रा व राज कुमार वर्मा सहित तमाम शिक्षक व अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed