फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Students demonstrated various *asanas* in the yoga competition.

Balrampur News: योगासन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न आसन का किया प्रदर्शन

Thu, 24 Sep 2026 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 24 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Students demonstrated various *asanas* in the yoga competition.
योग करती छात्रा
हरैया सतघरवा। माध्यमिक खेल समिति ने बृहस्पतिवार को शिवपुरा के मोहनलाल रामलाल इंटर कॉलेज में जिला स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने विभिन्न आसनों का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में आयोजित योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य अंबरीष पांडेय ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विद्यार्थियों ने ताड़ासन, मंडूकासन, वृक्षासन व वज्रासन आदि का प्रदर्शन किया। जनपदीय प्रतियोगिता में सब जूनियर वर्ग में आनंद त्रिगुणायत प्रथम, मोहित कसौधन द्वितीय, विराट मिश्र तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नैंसी प्रथम, वैष्णवी द्वितीय व मानसी तृतीय स्थान पर रहीं। जूनियर वर्ग में विवेकानंद को प्रथम, अतुल कश्यप को द्वितीय व आशुतोष को तृतीय स्थान मिला। बालिका वर्ग में शिवानी को पहला, तृप्ति को दूसरा व सरोजा को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग वर्ग में कृष्ण कुमार ने प्रथम, हिमांशु यादव ने द्वितीय व शिवा कसौधन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आफरीन ने प्रथम, सोनल ने द्वितीय और राधा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। माध्यमिक खेल समिति के सचिव मो. सुहेल ने बताया कि विजेता खिलाड़ियों का चयन मंडलीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। तीन अक्तूबर को जगत जीत इंटर कालेज श्रावस्ती में मंडलीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेलकूद गतिविधियां करने से बच्चों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है, इसलिए सभी बच्चों को खेलों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। प्रतियोगिता के आयोजन में व्यायाम शिक्षक पंकज पांडेय, अर्पण पांडेय, उमेश तिवारी, नवीन पाल, मदन लाल, अभय शंकर व प्रेम चंद्र शुक्ल आदि मौजूद रहे।

योग करती छात्रा

योग करती छात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed