फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   student,Injection,petient

गंभीर बीमारी से पीड़ित छात्र को हर संभव मदद का भरोसा

Sat, 03 Sep 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
student,Injection,petient
तुलसीपुर (बलरामपुर)। तुलसीपुर में संचालित आदि शक्ति मां पाटेश्वरी पब्लिक स्कूल में कक्षा-2 के छात्र रुद्र (11) डीएमडी (डिजीज काल्ड मस्कुलर डिस्ट्रोफाई) से पीड़ित है। गंभीर रोग से पीड़ित छात्र के पिता को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया है। बता दें कि छात्र को इस बीमारी से बचाने के लिए इंजेक्शन स्विट्जरलैंड से मंगाना होगा। इसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को दिए प्रार्थना पत्र में छात्र रुद्र के पिता विनोद सोनी ने बताया है कि बेटा डीएमडी बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी की वजह से पहले उसके दोनों पैर बेकार हुए। फिर एक हाथ ने भी काम करना बंद कर दिया है। उसे गोद में लेकर चलना पड़ता है। एसजीपीजीआई, लखनऊ के डॉक्टर ने बताया कि बीमारी में शरीर के मांसपेशियां धीरे-धीरे निष्क्रिय हो जाती है। स्विट्जरलैंड देश के जोईजेनस्मा में इस रोग के इलाज कारा इंजेक्शन बनाया जाता है। इसकी कीमत करीब 17 करोड़ रुपये है। बताया कि इतनी रकम की व्यवस्था कर पाने में वह अक्षम है।
विज्ञापन

पिता की गुहार पर सीएम ने विनोद सोनी को सरकार की तरफ से बेटे के इलाज के लिए हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है। शुक्रवार की देर शाम सीएम ने यह संदेश भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह के माध्यम से परिजनों तक पहुंचा दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed