फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   student,award

प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित

Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
student,award
फोटो-6-बलरामपुर के नूर इंटर कालेज में सम्मानित किए गए विद्यार्थी।-संवाद - फोटो : BALRAMPUR
गैसड़ी (बलरामपुर)। परसा पलईडीह स्थित नूर इंटर कॉलेज में रविवार को मेधावी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्व शिक्षा सेवा समिति की तरफ से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सफल होने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एलबीएस डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मान समारोह का शुभारंभ किया। उन्होंने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली आराध्या सिंह, वैष्णवी गुप्ता, उजमा कसफ, लवकुश शर्मा, विशाल कुमार, मार्कंडेय सिंह, दिलीप कुमार व आकाश वर्मा को मेडल मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। प्रतिभा खोज परीक्षा में द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए जेएसआई स्कूल के संस्थापक सगीर खाकसार को भी मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संस्था के प्रबंधक शाहिद आलम ने संस्था के उद्देेश्यों पर प्रकाश डालते हुए अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर नूर इंटर कॉलेज के प्रबंधक खुर्शीद अहसान, वीके गुप्ता, पवन मौर्या, विशुनजीत पवार, फरहान खां व शाहिद खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed