{"_id":"641749a58c819b6cad0ccb3a","slug":"strike-over-but-power-crisis-persists-balrampur-news-c-13-1-137183-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: हड़ताल खत्म मगर बिजली संकट बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: हड़ताल खत्म मगर बिजली संकट बरकरार
Sun, 19 Mar 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sun, 19 Mar 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर बिजलीकर्मियों ने रविवार देर शाम हड़ताल समाप्त कर दी। इसके बाद शहर की बिजली आपूर्ति व्यवस्था में तो कुछ सुधार हुआ मगर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति जस की तस बनी हुई है। देर शाम तक 14 फीडर बंद होने से करीब 250 गांवों में अंधेरा छाया रहा। बिजलीकर्मियों की हड़ताल के कारण गांवों में बिजली संकट के साथ ही लोगों को पेयजल संकट सहित अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हड़ताल खत्म होने के बाद बिजलीकर्मी व्यवस्था सुधारने में जुट गए हैं।
बिजली कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले अभियंता व कर्मचारी 16 मार्च की रात 10 बजे से हड़ताल पर थे। संघर्ष समिति के संयोजक मोहम्मद अकील ने बताया कि ऊर्जा मंत्री के साथ हुई वार्ता के बाद प्रांतीय नेतृत्व के निर्देश पर हड़ताल समाप्त कर दी गई है। एक्सईएन पावर काॅरपोरेशन बालकृष्ण ने बताया कि बिजलीकर्मियों को बंद पड़े फीडरों को चालू कर बिजली आपूर्ति शुरू कराने का निर्देश दिया गया है। हड़ताल खत्म होते ही बिजलीकर्मी आपूर्ति सुनिश्चित करने में जुट गए हैं।
रविवार देर शाम तक जिले के 14 फीडर बंद रहे। बलरामपुर सदर के गौरा व तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के हरैया व कोयलाबास फीडर बंद होने के कारण करीब 100 गांवों में तीन दिन से बिजली गुल है। ललिया क्षेत्र में चार दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गैड़ास बुजुर्ग में भी रविवार देर शाम तक बिजली नहीं आई थी। उतरौला में बिजली तो आ गई, मगर बार-बार ट्रिपिंग के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
नगर के रमना मोहल्ले में तीन दिन से लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। मोहल्लावासी मो. शफीक, सिकंदर, रफीक मास्टर, शौकत अली, रजा हुसैन व राजू ने बताया कि करीब 50 घरों में लो वोल्टेज के चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लो वोल्टेज के कारण मोटर नहीं चल पाने से पानी का संकट बना हुआ है। कई बार कंट्रोल रूम के नंबर पर फोन किया गया, मगर समस्या का समाधान नहीं हो सका। लो वोल्टेज के कारण घरों के इलेक्ट्राॅनिक सामान निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं।
मथुरा बाजार, ललिया, गैड़ास बुजुर्ग व हरैया बाजार आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। इन क्षेत्रों में संचालित आरओ प्लांट बंद पड़े हैं। क्षेत्रवासी सरयू प्रसाद, घनश्याम, अमित चौहान, शकील व इजहारूल हसन आदि ने बताया कि तीन दिन से बिजली आपूर्ति बंद है। बिजली न आने के कारण आरओ प्लांट नहीं चल पा रहा है। लोग हैंडपंप का पानी पीने को विवश हैं। मथुरा बाजार में आरओ प्लांट संचालक नौशाद आलम ने बताया कि चार दिन से बिजली नहीं आ रही है, जिसके कारण प्लांट बंद पड़ा है।
हरैया सतघरवा व ललिया आदि क्षेत्रों में तीन दिन से लाइट न आने के कारण लोगों का रिश्तेदारों व दोस्तों से संपर्क कट गया है। जनरेटर से मोबाइल चार्ज कराने पर प्रति घंटा 10 से 15 रुपये देने पड़ रहे हैं। क्षेत्रवासी राकेश, शादाब, रोहित पांडेय व मोहित देव ने बताया कि तीन दिन से बिजली गुल है। ऐसे में लोगों के मोबाइल डिस्चार्ज हो गए हैं। हम लोग पैसा देकर मोबाइल चार्ज कराने के लिए जिला मुख्यालय जा रहे हैं।