फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sticks in the land dispute, 10 injured

जमीन विवाद में चले लाठी-डंडे, 10 घायल

Tue, 27 Oct 2020 10:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Sticks in the land dispute, 10 injured
ललिया (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के धामाचौरी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में धारदार हथियार व लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। घटना में दोनों पक्ष के 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया है। छह लोगों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे ने बताया कि धामाचौरी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। घटना में रामगोपाल यादव (35), पंकज यादव (24), मनीष यादव (30), प्रधानपति पाटेश्वरी यादव (40), मोहन (40), घनश्याम, मुरारी, पवन कुमार व प्रताप नरायन सहित 10 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी शिवपुरा में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि रामगोपाल यादव, पंकज यादव, मनीष यादव, पाटेश्वरी यादव, मोहन यादव को गंभीर चोट लगने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed