फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Stem gets strengthened by the use of potash

पोटाश के प्रयोग से फसलों के तने को मिलती है मजबूती

Thu, 24 Oct 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Stem gets strengthened by the use of potash
बलरामपुर। सदर ब्लॉक के बरईपुर गांव में इफ्को की तरफ से बुधवार को किसान दिवस का आयोजन किया गया। आसपास गांवों के भारी संख्या में किसानों ने पहुंचकर विभागीय योजनाओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि/जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार ने कहा कि सभी किसान भाई मिट्टी की जांच कराकर संस्तुति के आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करें। इफ्को, चीनी मिल, कृषि विश्वविद्यालय व कृषि विभाग में मृदा परीक्षण की सुविधा उपलब्ध है। सभी किसान सात रुपया जमाकर पंजीकरण कराएं और प्रमुख पोषक तत्वों की जांच कराएं। जांच के लिए किसानों को मात्र 35 रुपये देना होगा। वरिष्ठ प्रबंधक इफ्को फैजाबाद अमरनाथ सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसानों से कहा कि उर्वरकों के असंतुलित प्रयोग से उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

फसलों में पोटाश का प्रयोग न करने के कारण फसलें गिर जाती है जिससे किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। पोटाश ही तने को मजबूत करता है। फसल को कीट व बीमारियों से बचाता है। गन्ने में चीनी की मात्रा को भी पोटॉश बढ़ाने में सहायक है। दलहनी व तिलहनी फसलों को फली बेधक व माहू के प्रकोप से सावधान रहने की जरुरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य क्षेत्र प्रबंधक इफ्को एसके वर्मा व गन्ना विकास प्रशिक्षण संस्थान एसपी शुक्ल ने कहा कि खेतों में कार्बनिक पदार्थ तीव्र गति से घट रहे है। पत्तियां, उवाल, भूसा व पराली जलाने से नुकसान हो रहा है। कार्यक्रम में मौजूद किसानों ने अफसरों से खेती करने की तकनीकी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed