फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Standards are being blown away in the construction of cow shelter

गोआश्रय स्थल निर्माण में मानक की उड़ाई जा रही धज्जियां

Mon, 06 Dec 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Standards are being blown away in the construction of cow shelter
बलरामपुर। तुलसीपुर ब्लॉक के मैनहवा गांव में गोआश्रय स्थल के निर्माण में मानक व गुणवत्ता में जमकर खेल किया जा रहा है। भवन निर्माण में पीले ईंटों का प्रयोग हो रहा है।
विज्ञापन

निर्माण में बालू व सीमेंट के मानक की घोर अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर गोआश्रय स्थल के निर्माण की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मामले में जांच व कार्रवाई न होने पर ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मैनहवा गांव के ग्रामीण शौकत, राम भवन, कल्लू, रामू व दिलीप कुमार आदि ने डीएम को भेजी गई शिकायत में कहा है कि गोआश्रय स्थल के निर्माण में मानक व गुणवत्ता की धज्जियां उड़ाई जा रही है। भवन निर्माण में खरझार नाले का रेतीला बालू व पीले ईंट का प्रयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवन निर्माण में मानक व गुणवत्ता की घोर अनदेखी को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। गोआश्रय स्थल के निर्माण में धन का बंदरबांट किया जा रहा है। ब्लॉक के अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी दोषियों के खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

गांव के लोगों ने डीएम से गोआश्रय स्थल के निर्माण की जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। तुलसीपुर ब्लॉक के बीडीओ संजय श्रीवास्तव ने नाराज ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि गोआश्रय स्थल के भवन निर्माण की जांच कराकर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed