फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SSB jawans told the importance of tricolor

एसएसबी जवानों ने बताया तिरंगे का महत्व

Mon, 25 Jul 2022 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
SSB jawans told the importance of tricolor
पचपेड़वा (बलरामपुर)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा फहराने के लिए एसएसबी जवानों ने ग्रामीणों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। एसएसबी 50वीं वाहिनी के जवानों ने सोमवार को भारत-नेपाल सीमा से सटे थारू जनजाति बहुल गांव चंदनपुर के प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम करके ग्रामीणों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

एसएसबी 50वीं वाहिनी के कमांडेंट अशोक विश्वास ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारे देश की आन-बान-शान है। हम अपनी शान को कभी झुुकने नहीं देंगे। तिरंगे को सम्मान दें। तिरंगे को हाथ में लेते ही ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखा। 15 अगस्त को देश के सभी नागरिकों को अपने-अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है। इस मुहिम को सफल बनाने में सभी लोग जुट जाएं। देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर सरकार ने हर घर तिरंगा फहराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसके बाद थारू जनजाति के बच्चों ने देश भक्ति गीत तिरंगा शान है मेरा... प्रस्तुत किया। इस गीत ने लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान फूलमती थारू, मुख्य आरक्षी लोकेंद्र सिंह, आरक्षी सतीश कुमार राव, सहायक आरक्षी रोशन कुमार, विकास कुमार, दिनेश कुमार, विनोद कुमार, सुनीता, ज्ञानमती व श्रीदेवी आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed