फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   sports

खेलकूद प्रतियोगिता में आकांक्षा, राजन, सुमित व प्रमोद को मिला सोना

Sat, 05 Mar 2022 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
sports
फोटो-10-बलरामपुर के एमएलके महाविद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत - फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। एमएलके पीजी कॉलेज के हॉकी मैदान पर चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता के अंतिम दिन आकांक्षा, राजन, सुमित व प्रमोद ने स्वर्ण पदक हासिल कर बाजी मार ली।
विज्ञापन

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतिम दिन 400 मीटर दौड़ में राजन शुक्ला को स्वर्ण, हर्षित श्रीवास्तव को रजत एवं अभिषेक साहनी को कांस्य पदक मिला। 3000 मीटर दौड़ में प्रमोद कुमार ने स्वर्ण, वीरेंद्र यादव ने रजत व बृृजेश कुमार ने कांस्य पदक जीता। लंबी कूद बालिका वर्ग में आकांक्षा शुक्ला को स्वर्ण, पायल मिश्रा को रजत एवं अंशु को कांस्य पदक मिला। वहीं, गोला फेंक में सुमित कश्यप ने स्वर्ण, अभिमन्यु पांडेय ने रजत एवं राज किशोर चौधरी ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय प्रबंध समिति के सचिव लेफ्टिनेंट कर्नल आरके मोहंता, संयुक्त सचिव बीके सिंह एवं प्राचार्य प्रोफेसर जेेपी पांडेय ने विजई प्रतिभागियों को पदक देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. अजहरूद्दीन एवं खेल प्रशिक्षक डीपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी के अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. देवेंद्र कुमार चौहान ने किया। इस मौके पर पूर्व प्राचार्य डॉ. आरके सिंह, मुख्य नियंता डॉ. पीके सिंह, डॉ. मोहिउद्दीन अंसारी, डॉ. तबस्सुम फरखी, डॉ. तारिक कबीर, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. दिनेश मौर्य, डॉ. भावना सिंह, डॉ. प्रखर त्रिपाठी व डॉ. एसके त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed