{"_id":"615600278ebc3e046034ee76","slug":"sport-balrampur-news-lko5980354154","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 मीटर दौड़ में पूजा और रवि का शानदार प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 मीटर दौड़ में पूजा और रवि का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो-10-बलरामपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायखास में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते बाल?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेहरा बाजार(बलरामपुर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायखास में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता के तहत खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया। एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ बीडीओ रेहरा बाजार नीती श्रीवास्तव व समीर सिंह ने किया। इस दौरान आयोजित बालिका वर्ग की सौ मीटर फर्राटा में पूजा यादव व बालक वर्ग में रवि मौर्या ने बाजी मारी।
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रेहरा बाजार विकास सिंह ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय सरायखास के खेल मैदान में हुई ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में प्रतिभाग किया। बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में पूजा यादव ने प्रथम, माधुरी वर्मा ने द्वितीय व साबिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में अंतिमा प्रथम, उर्मिला द्वितीय व रिंकी वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में रवि मौर्या ने प्रथम, महेश सिंह ने द्वितीय व मुज्जसम असद ने तृतीय स्थान, 200 मीटर में रवि मौर्या ने प्रथम, महेश पाल द्वितीय व अजय तृतीय स्थान पर रहे। बीडीओ ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।