{"_id":"6035393d8ebc3ee97c56fd2a","slug":"spi-landed-on-the-road-against-inflation-balrampur-news-lko5663927157","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी मोदी होश में आओ, महंगाई पर रोक लगाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी मोदी होश में आओ, महंगाई पर रोक लगाओ
विज्ञापन
बलरामपुर। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में बेतहाशा वृद्धि तथा बढ़ती महंगाई को लेकर मंगलवार को सपाइयों ने सड़क पर जमकर हंगामा काटा। रस्सी में बांधकर कार खींची और बैलगाड़ी पर चढ़कर कलेक्ट्रेट पहुंचे। सपाइयों ने योगी-मोदी होश में आओ, महंगाई पर रोक लगाओ का नारा लगाते हुए कलेक्ट्रेट गेट पर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक जगराम पासवान, पूर्व विधायक मशहूद खां, जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्य, पूर्व महासचिव इकबाल जावेद, महिला सभा जिलाध्यक्ष शबाना खान एवं युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता बहराइच रोड चुंगी नाका स्थित शिविर कार्यालय से प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए।
रस्सी से कार खींचते हुए तथा हाथों में रसोई गैस सिलेंडर लेकर सपा कार्यकर्ता बढ़ती महंगाई के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। कुछ कार्यकर्ता बैलगाड़ी पर बैठकर पेट्रोलियम पदार्थों की मूल्य वृद्धि वापस लिए जाने की मांग करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के चलते महंगाई बढ़ती जा रही है। महंगाई पर अंकुश लगाने के बजाए सरकार ने डीजल, पेट्रोल एवं रसोई गैस के दामों में भारी वृद्धि कर दी जिसका बोझ आम जनमानस पर पड़ रहा है।
डीजल महंगा होने से जहां फसल की लागत बढ़ गई है वहीं गैस महंगा होने से रसोई का बजट बढ़ गया है। भाजपा सरकार में गन्ने का मूल्य एक पैसा भी नहीं बढ़ाया गया है जबकि लागत दोगुना हो गया है।
प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर शेख आलमगीर को सौंपा। ज्ञापन में कृषि कानून वापस लिए जाने, डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की बढ़ी कीमतों में कमी लाए जाने, बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान किए जाने और गन्ना मूल्य में वृद्धि किए जाने की मांग की गई है।
इस अवसर पर डॉ. भानू तिवारी, अंकित सूर्यवंशी, सैय्यद मोहम्मद इंजीनियर, शानू खान, कलीम खान, विजय कुमार मौर्य, नीरज शुक्ला, ओंकार नाथ पटेल, गुरदास सरोज, मनीष सिंह व राम सिंह मौर्या सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
सपा कार्यालय लोहिया भवन में मंगलवार को संत गाडगे जी महराज का जन्मदिवस मनाया गया। पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव व जिलाध्यक्ष राम निवास मौर्य सहित तमाम सपा नेताओं ने संत गाडगे के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
सपा नेताओं ने संत गाडगे के जीवन वृत्त पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस दौरान समाजवादी विचारक पूर्व सांसद राम पूजन पटेल के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई।