{"_id":"5fce58768ebc3ecfe963ffe0","slug":"sp-workers-took-out-peasants-journey-on-bullock-cart-balrampur-news-lko553671984","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैलगाड़ी पर चढ़कर सपाईयों ने निकाली किसान यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैलगाड़ी पर चढ़कर सपाईयों ने निकाली किसान यात्रा
विज्ञापन
बलरामपुर में किसानों के समर्थन में बैलगाड़ी लेकर यात्रा निकालते पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव व अन्?
- फोटो : BALRAMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी तथा किसान कानून रद्द करने की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी भी किसानों के समर्थन में उतर आई है। सपाईयों ने बैलगाड़ी पर चढ़ किसान यात्रा निकाली तथा केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। सपाई भारत बंद का समर्थन करेंगे। इन लोगों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा।
सोमवार को सपा नेता व पूर्व मंत्री डॉ. एसपी यादव के नेतृत्व में सपाईयों ने जिला कार्यालय से बैलगाड़ी व ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर किसान यात्रा निकाली। यह यात्रा कलेक्ट्रेट से होती हुई सदर तहसील पहुंची। सपाईयों ने वहां पर धरना दिया। सपाईयों व किसानों को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो कृषि कानून बनाया है जब वह किसानों को पसंद नहीं तो ऐसा काला कानून वापस लिया जाए। किसानों के समर्थन में लखनऊ से कन्नौज जा रहे सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष को रोकना तथा उन्हें गिरफ्तार करना तानाशाही है।
भाजपा अडानी व अंबानी के इशारे पर लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि एमएसपी को कानूनी गारंटी दी जाए। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू की जाए। कृषि मंडियों को यथावत रखा जाए। गन्ने का रेट 450 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए। किसानों का धान सरकारी क्रय केंद्रों पर खरीदा जाए। बीज की सब्सिडी शीघ्र दी जाए। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान जल्द किया जाए। पूर्व विधायक अनवर महमूद, जगराम पासवान, मशहूद खां, युवा सपा नेता राकेश यादव, डा. भानु तिवारी व राजेश्वर तिवारी आदि ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। सदर तहसील गेट पर इन लोगों ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सदर एसडीएम नागेन्द्र नाथ यादव को सौंपा।