फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP's protest demanding release of Azam Khan

आजम खां के रिहाई की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 09 Aug 2021 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
SP's protest demanding release of Azam Khan
बलरामपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी किए जाने पर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है। सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के रिहाई की मांग की। प्रदर्शन के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित एक ज्ञापन भी नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री डा. एसपी यादव, युवजन सभा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राकेश यादव, लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अंकित सूर्यवंशी, छात्रसभा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल व मुलायम सिंह यादव के पदाधिकारी अब्दुल हसीब खां के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया।
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सपा के राष्ट्रीय संरक्षक के खिलाफ जो अभद्र टिप्पणी की है वह समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री ऐसी भाषा का प्रयोग करना शोभा नहीं देती है। कहा कि भाजपा सरकार विपक्षी पार्टी के नेताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां की गिरफ्तारी इसका जीता जागता उदाहरण है। सपा नेताओं ने आजम खां के रिहाई की मांग करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रोहित मौर्या को सौंपा।

इस अवसर पर पूर्व विधायक अनवर महमूद, पूर्व विधायक मशहूद खां, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम निवार्स मौर्य, पूर्व जिला महासचिव इकबाल जावेद, गुरदास सरोज, शाकिब महमूद, रोहित पाल व राजाराम गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed