फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   SP demonstrated against harassment of sugarcane farmers

गन्ना किसानों के उत्पीड़न को लेकर सपा ने किया प्रदर्शन

Tue, 11 Feb 2020 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
SP demonstrated against harassment of sugarcane farmers
बलरामपुर। गन्ना किसानो के उत्पीड़न व बकाया गन्ना मूल्य को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को गन्ना दफ्तर के गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश जताते हुए गन्ना विकास समिति के सचिव को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में किसानो की समस्याओं के शीघ्र निराकरण की मांग की गई है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री व सपा जिलाध्यक्ष डॉ. एसपी यादव, पूर्व विधायक अनवर महमूद, पूर्व विधायक मसहूद खां, पूर्व विधायक जगराम पासवान, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गुरदास सरोज व युवजन सभा जिलाध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा नेताओं ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण किसानों की कमर टूट गई है। किसानों की आय दोगुना करने का वादा करने वाली मोदी सरकार किसानों को उपज का सही मूल्य भी नहीं दिला पा रही है।
विज्ञापन

चीनी मिलें करोड़ों रुपये गन्ना मूल्य दबाए बैठी हैं। सरकार किसानों को बकाया मूल्य दिलाने के बजाये तरह-तरह के नियम बनाकर उनका उत्पीड़न कर रही है। बजाज चीनी मिल इटई मैदा भी क्षेत्र के हजारों किसानो का करोड़ों रुपये बकाया है। किसान बकाया गन्ना मूल्य भुगतान के लिए दर-दर भटकने को विवश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही किसानो की समस्याओं का निराकरण न हुआ तो आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी। प्रदर्शन के बाद सपा नेताओं ने अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन गन्ना विकास समिति बलरामपुर के सचिव को सौंपा। इस अवसर पर जिला महासचिव इकबाल जावेद, बहलोल नियाजी, आदिल हुसैन, ओंकार पटेल, विजय यादव, शफीक अहमद, सफीउल्ला खान व अन्नू सिंह सहित तमाम सपाई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed