फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Son-in-law of former MP Rizwan Zaheer arrested in gangster case

Balrampur News: गैंगस्टर मामले में पूर्व सांसद रिजवान जहीर का दामाद गिरफ्तार

Mon, 22 Jul 2024 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Mon, 22 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law of former MP Rizwan Zaheer arrested in gangster case
बलरामपुर। पूर्व सांसद रिजवान जहीर के दामाद रमीज नेमत को अब पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया है। उससे मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

तुलसीपुर थाने के भंगहाकला निवासी रमीज नेमत पूर्व सांसद रिजवान जहीर का दामाद है। एसपी विकास कुमार ने बताया कि रमीज नेमत पर उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए गिरोहबंद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। जानकारी के आधार पर पुलिस की एक टीम कौशांबी भेजी गई थी। वहां से रमीज नेमत को गिरफ्तार किया गया है। तुलसीपुर थाने लाकर उससे अन्य बिंदुओं पर जानकारी ली गई है। साथ ही उसका चिकित्सीय परीक्षण कराकर अन्य कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

फिरोज पप्पू हत्याकांड में भी गया था जेल
चार जनवरी 2022 की रात करीब 10.20 बजे पूर्व चेयरमैन फिरोज पप्पू की उनके घर के पास हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद रिजवान जहीर समेत उसके दामाद रमीज नेमत को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा कई और मामलों में रमीज के खिलाफ केस दर्ज हैं। यही नहीं, प्रशासन ने 2023 में रमीज नेमत की संपत्ति भी कुर्क कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed