{"_id":"602960178ebc3ee93f299558","slug":"skeleton-of-missing-teacher-found-after-one-and-half-year-balrampur-news-lko5648553197","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल बाद मिला लापता शिक्षक का कंकाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल बाद मिला लापता शिक्षक का कंकाल
विज्ञापन
बलरामपुर। करीब डेढ़ साल से लापता शिक्षक का कंकाल रविवार को तालाब में मिला है। 18 जुलाई 2019 को मृतक के बेटे ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
कोतवाल पंकज सिंह ने बताया कि दारी चौरा निवासी राज कुमार ने 18 जुलाई 2019 को अपने पिता सेवानिवृत्त अध्यापक राजपत (75) की गुमशुुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कहा था कि मेरे पिता लुंगी व बनियान तथा हवाई चप्पल पहनकर शाम 7 बजे वह घर से निकले थे तब से उनका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी।
डेढ़ साल बाद रविवार को ग्राम दारी चौरा के पश्चिम तालाब में राजपत का कंकाल मिला है। लुंगी से परिजनों ने मृतक की पहचान की। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पीएम के लिये भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।