{"_id":"5d24c6ac8ebc3e6ce1391e9d","slug":"six-fallem-sick-by-food-poisioning-balrampur-news-lko46977682","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित भोजन खाने से छह बीमार, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित भोजन खाने से छह बीमार, अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
बलरामपुर। देहात थाना क्षेत्र की तेंदुआ ग्राम पंचायत के मजरा अड़ार पाकड़ में दूषित भोजन खाने से एक ही परिवार के छह लोग बीमार हो गए। सभी लोगों को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
देहात थाना क्षेत्र की तेंदुआ ग्राम पंचायत के मजरा अड़ार पाकड़ में सोमवार रात घर में भोजन करने के बाद एक ही परिवार की रचना (58), अनामिका मिश्रा (35), शांति (70), सौम्यता मिश्रा (30), चैतन्य (18) व निखिल (15) अचानक बीमार हो गए।
इन सभी को संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने बताया कि खाना दूषित होने के चलते ये लोग बीमार हुए हैं। इलाज के बाद सभी की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
अपर सीएमओ डॉ. जयंत कुमार ने लोगों से अपील की है कि बरसात में बासी भोजन कदापि न करें। भोजन बनाने के बाद ढंककर रखें। मौसम गड़बड़ होने के चलते जीव-जंतु भी अधिक निकलते हैं।