{"_id":"6893a49206288065b908f499","slug":"sisters-get-the-gift-of-free-travel-in-104-buses-of-the-district-balrampur-news-c-99-1-brp1008-131068-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: जिले की 104 बसों में बहनों को निशुल्क यात्रा का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: जिले की 104 बसों में बहनों को निशुल्क यात्रा का तोहफा
Thu, 07 Aug 2025 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। रक्षाबंधन पर्व पर जिले की 104 बसों में बहनों को निशुल्क यात्रा का लाभ मिलेगा। योगी सरकार ने बहनों को इस बार भी रक्षाबंधन पर निशुल्क यात्रा का तोहफा दिया है। रोडवेज बसों में तीन दिन तक महिलाओं को निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। आठ अगस्त को सुबह छह बजे से 10 अगस्त की रात 12 बजे तक यह छूट रहेगी।
रक्षाबंधन के पर्व पर बहनों को रोडवेज बसों में शून्य रुपये का टिकट जारी किया जाएगा। एआरएम गोपीनाथ दीक्षित ने बुधवार को डिपो में अधिकारियों के साथ बैठक करके इस बाबत रणनीति तैयार कर दी है। बलरामपुर डिपो में कुल 104 बसों को बेड़ा है। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निशुल्क यात्रा की सुविधा होने के कारण यात्रियों की संख्या रोजाना 10 हजार तक पहुंचने का अनुमान है।
ज्यादा दबाव लोकल रूटों पर रहेगा। रक्षाबंधन से पहले कार्यशाला में शत-प्रतिशत बसों को दुरुस्त कर ऑनरोड लाने के लिए काम किया जा रहा है। चालक, परिचालक और कार्यशाला कर्मचारियों की छुट्टी पर रोक लगा दी गई है। एआरएम ने बताया कि लोकल रूटों पर बसों के फेरों को बढ़ाया जाएगा।