{"_id":"6a2d92af30cc5c580d0d7d06","slug":"sir-the-adversaries-are-encroaching-upon-our-land-balrampur-news-c-99-1-slko1019-149964-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: साहब, विरोधी हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: साहब, विरोधी हमारी जमीन पर कब्जा कर रहे हैं...
Sat, 13 Jun 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 13 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो-5-बलरामपुर के उतरौला कोतवाली में फरियाद सुनते डीएम व एसपी ।-स्रोत: विभाग
बलरामपुर। नगर व देहात कोतवाली समेत जिले के थानों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में अधिकांश शिकायतें भूमि विवाद, अवैध कब्जा, पैमाइश और रास्ते से संबंधित रहीं। डीएम व एसपी ने शिकायतों को सुनते हुए संबंधित विभागों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
कोतवाली उतरौला में डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन और एसपी विकास कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने भूमि विवादों और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने का आदेश दिया। देहात कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक गिरजेश तिवारी के समक्ष बढ़ईपुरवा निवासी चंद्रभान ने शिकायत दर्ज कराई कि विपक्षी उनकी कृषि भूमि में पिलर लगाकर अवैध कब्जा कर रहे हैं। वहीं नथईपुरवा निवासी राम तेज शुक्ल ने आरोप लगाया कि कुछ लोग बांस-बल्ली लगाकर जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। मुजेहनी निवासी गुरदास ने गांव में आवागमन के लिए रास्ता दिलाने की मांग की। प्रभारी निरीक्षक ने सभी मामलों को राजस्व और पुलिस टीम को सौंपते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। गौरा थाना में आयोजित समाधान दिवस में घोपलापुर निवासी राजेंद्र कुमार ने सहखातेदार भूमि की पैमाइश कर चौहद्दी स्पष्ट कराने की मांग उठाई। प्रभारी निरीक्षक हरीश सिंह ने मामले की जांच राजस्व विभाग को दिया। हरैया सतघरवा थाना में झरिहाडीह चौधरीडीह निवासी अमेरिका प्रसाद ने पत्नी की भूमि पर कब्जा न मिलने की शिकायत की। धामपुर निवासी अवधेश कुमार तिवारी ने न्यायालय से बंटवारा आदेश होने के बावजूद खेत का बंटवारा न होने की समस्या रखी। हरैया सतघरवा निवासी चेतराम ने पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के प्रयास की शिकायत की। प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने सभी मामलों का राजस्व विभाग के साथ समन्वय कर निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। जिले के सभी 16 थानों में आयोजित समाधान दिवस के दौरान कुल 108 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें से 72 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को जांच और आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया।