{"_id":"6456951a766643a5590fb2db","slug":"shubhi-wins-in-general-knowledge-balrampur-news-c-13-1-220383-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सामान्य ज्ञान में शुुभी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सामान्य ज्ञान में शुुभी ने मारी बाजी
Sat, 06 May 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Sat, 06 May 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
तुलसीपुर (बलरामपुर)। क्षेत्र स्थित अखिलेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज में शनिवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शुभी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
अखिलेश्वर गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका मुन्नू तिवारी ने बताया कि विद्यालय में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता कराई गई। इसमें विद्यालय के कक्षा आठ तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में शुभी कुमारी ने प्रथम, पलक जायसवाल व अंबर खान ने संयुक्त रूप से द्वितीय तथा सिद्धि कसौधन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अन्य प्रतिभागी बच्चों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक रंजन तिवारी सहित कई शिक्षक व छात्राएं मौजूद रहीं।