{"_id":"608edf108ebc3e8d2f36c7fd","slug":"shop-shutters-closed-in-corona-curfew-silence-in-markets-balrampur-news-lko576593217","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कर्फ्यू में दुकानों के शटर बंद, बाजारों में सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कर्फ्यू में दुकानों के शटर बंद, बाजारों में सन्नाटा
विज्ञापन
बलरामपुर। वीकेंड लॉकडाउन के दूसरे दिन जिले के सभी शहरी व ग्रामीण बाजारों में रविवार को दुकानों के शटर बंद रहे। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया।
लॉकडाउन मंगलवार की प्रात: सात बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी लोगों को अपने घरों के अंदर सुरक्षित रहने की सख्त हिदायत दी गई है।
कोरोना महामारी की चपेट में आने से जिले में अब तक 65 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में करीब 1520 से अधिक कोरोना के सक्रिए केस हैं। इसी के मद्देनजर अब जिले में 30 अप्रैल की रात्रि आठ बजे से चार अप्रैल की प्रात: सात बजे तक वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है।
विज्ञापन
डीएम श्रुति ने बताया कि वीकेंड लॉकडाउन में जरूरी सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी लोगों को घरों के अंदर सुरक्षित रहने की हिदायत दी गई है। कंटेनमेंट जोन वाले क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।