{"_id":"68f120c7fe43a2710907645e","slug":"shiasunni-waqf-properties-to-be-uploaded-on-umeed-portal-balrampur-news-c-99-1-slko1019-135351-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होंगी शिया\/सुन्नी वक्फ संपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: उम्मीद पोर्टल पर अपलोड होंगी शिया/सुन्नी वक्फ संपत्तियां
विज्ञापन
बलरामपुर के विकास भवन स्थित अल्पसंख्यक कल्याण में बैठक में मौजूद अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यश
बलरामपुर। शिया/सुनी वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा। बृहस्पतिवार को प्रमुख सचिव अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ उत्तर प्रदेश संयुक्ता समद्दार ने वर्चुअल बैठक कर विभागीय समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि शिया और सुन्नी केंद्रीय वक्फ बोर्ड की संपत्तियों का विवरण निर्धारित समय में उम्मीद पोर्टल पर अपलोड किया जाए।
सर्वे कमिश्नर वक्फ उत्तर प्रदेश की तरफ से जिले की शिया और सुन्नी वक्फ संपत्तियों के लिए समन्वयकों की सूची भी उपलब्ध कराई गई। इसमें डॉ. इकबाल, मोहम्मद सलीम, हसनन अली अबदी और शकील अहमद शामिल हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ यशवंत मौर्या ने बोर्ड द्वारा नामित मुतवल्ली एवं प्रशासकों के साथ बैठक कर मास्टर प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में सभी संबंधित मुतवल्ली और प्रशासकों को निर्देशित किया गया कि उन्होंने प्रशिक्षण के अनुसार जिले की शिया और सुन्नी वक्फ संपत्तियों का विवरण समय पर उम्मीद पोर्टल पर पंजीकृत और अपलोड करें। उन्होंने जिले के अन्य मुतवल्ली और आमजन से अपील की कि वे वक्फ बोर्ड द्वारा नामित मुतवल्ली/प्रशासकों के साथ समन्वय स्थापित कर संपत्तियों का विवरण पोर्टल पर दर्ज कराएं और उसकी एक प्रति जिला कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया वक्फ संपत्तियों की पारदर्शिता और सुरक्षित रिकॉर्ड सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है।