फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Seven fertilizer shops suspended

खाद की सात दुकानें निलंबित

Thu, 30 Dec 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Seven fertilizer shops suspended
बलरामपुर। खामियां पाए जाने पर सात खाद विक्रेताओं की दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। उर्वरकों के सत्यापन में अनियमितता मिलने पर कार्रवाई की गई है। डीएम श्रुति के निर्देशन व सीडीओ रिया केजरीवाल के पर्यवेक्षण में कृषि विभाग के अफसरों ने कई दुकानों पर छापा मारा।
विज्ञापन

इस दौरान पीओएस मशीनों से स्टॉक का मिलान करने पर गड़बड़ी मिली। सभी दुकानदारों को स्टॉक दुरुस्त रखने और किसानों को गेहूं व अन्य फसलों में खाद डालने के लिए निर्धारित रेट पर बिक्री करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने गुरुवार को बताया कि डीएम व सीडीओ के निर्देश और उप कृषि निर्देशक डॉ. प्रभाकर सिंह के नेतृत्व में खाद्य की दुकानों पर छापे मारे गए। गेहूं व अन्य फसलों में खाद्य डालने के लिए किसानों को निर्धारित रेट पर यूरिया आदि उर्वरक मुहैया कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। जिले में पर्याप्त मात्रा में यूरिया व अन्य उर्वरकों की उपलब्धता है। उप कृषि निर्देशक के नेतृत्व में गठित टीमों ने यूरिया का सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी दुकानों पर उपलब्ध पीओएस मशीनों से स्टाप का सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान खुदरा विक्रेताओं की दुकानों पर स्टाक में गड़बड़ी पाई गई जिसके चलते लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। जायसवाल ट्रेडर्स जुवाथान, आर्यन खाद्य एवं बीज भंडार पचपेड़वा, एग्रीजंकशन वन स्टॉप शाप सुरेश कुमार तिवारी पचपेड़वा, राम प्रकाश मौर्य गैसड़ी, राज कुमार पेहर बाजार व अल्तमश खां जैतिहवा की दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

सभी खुदरा दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि यूरिया की बिक्री पीओएस मशीन से कैश मेमो काटकर निर्धारित मूल्य पर करें। इस दौरान पीओएस मशीन में प्रदर्शित स्टॉक से सत्यापन में भिन्नता पाए जाने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ ईसी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed