फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Session exams start today, 2.12 lakh students will appear

Balrampur News: सत्र परीक्षा आज से, शामिल होंगे 2.12 लाख विद्यार्थी

Tue, 17 Sep 2024 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Session exams start today, 2.12 lakh students will appear
बलरामपुर। विद्यार्थियों के शैक्षिक मूल्यांकन के लिए परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षा कराई जा रही है। 18 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित होने वाली परीक्षा में कक्षा एक से लेकर कक्षा आठ तक के दो लाख 12 हजार विद्यार्थी भाग लेंगे। 1826 विद्यालयों में परीक्षा को लेकर विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन

बीएसए शुभम शुक्ल ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में सत्र परीक्षा 18 सितंबर से शुरू हो रही है। पहले दिन कक्षा एक से लेकर पांच तक के एक लाख 47 हजार विद्यार्थियों को सभी विषयों की मौखिक परीक्षा देनी है। कक्षा छह से कक्षा आठ तक के 65 हजार विद्यार्थियों की प्रथम पाली में बेसिक क्राफ्ट, कला, कृषि व गृहविज्ञान की परीक्षा होगी। द्वितीय पाली में खेल एवं शारीरिक शिक्षा तथा स्काउटिंग की परीक्षा कराई जाएगी। 1164 प्राथमिक विद्यालय, 387 कंपोजिट स्कूल तथा 264 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में परीक्षा संपन्न कराने के लिए करीब छह हजार शिक्षक व शिक्षामित्र लगाए गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed