{"_id":"5e6282518ebc3ef40065b734","slug":"sensitive-sites-will-be-under-surveillance-of-drone-cameras-balrampur-news-lko512427124","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन कैमरों की निगरानी में रहेंगे संवेदनशील स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन कैमरों की निगरानी में रहेंगे संवेदनशील स्थल
विज्ञापन
बलरामपुर में ड्रोन कैमरे से निगरानी करते पुलिस के जवान।
- फोटो : BALRAMPUR
बलरामपुर। ड्रोन कैमरों की निगरानी में जिले के सभी संवेदनशील स्थल रहेंगे। एसपी देवरंजन वर्मा के निर्देश पर होली त्योहार के मद्देनजर जिले के सभी 13 थाना क्षेत्रों में बीते दिन रूट मार्च निकाला गया। रूट मार्च के माध्यम से पुलिस ने अराजकता फैलाने वालों को अपनी ताकत का एहसास कराया। रूट मार्च के माध्यम से पुलिस प्रशासन ने अराजक तत्वों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू कर दी है। होली त्योहार के दौरान गड़बड़ी फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
एएसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की तरफ से रूट मार्च निकाला गया है। होली त्योहार के मद्देनजर क्षेत्रों में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस ने अपनी तातक दिखाई है। नगर कोतवाली की पुलिस ने वीर विनय चौराहा, सिटी पैलेस, आंबेडकर तिराहा व भीड़भाड़ वाले स्थानों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में रूट मार्च निकाल कर अराजक तत्वों को आगाह किया। रूट मार्च का नेतृत्व सीओ राधारमण सिंह व प्रभारी निरीक्षक नगर कोतवाली ने की। होली के दौरान अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
थाना महराजगंज तराई के प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में हरिहरनगर, हरैया तिराहा व बाजार कस्बा में रूट मार्च निकाला। ललिया थाना क्षेत्र के मथुरा बाजार पुलिस चौकी की तरफ से इंस्पेक्टर राजेंद्र कुमार व चौकी प्रभारी अश्वनी दूबे के नेतृत्व में शेखरपुरवा, प्रानपुर, तकिया व दरगाह आदि स्थानों पर रूट मार्च निकालकर उपद्रव फैलाने वालों पर शिकंजा कसा गया। रेहरा बाजार थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक विनोद अग्निहोत्री के नेतृत्व मेें पुलिस टीम ने अधीनपुर, महतिनिया, इटवा, मस्जिद गली, पुरानी बाजार, लॉक गली व मां भद्र काली चौक आदि स्थानों पर पैदल मार्च निकालकर अराजक तत्वों पर शिकंजा कसा।
विज्ञापन
भद्दुर वर्मा सहित तमाम पुलिस कर्मी मौजूद रहे। हरैया थाना क्षेत्र में प्रभारी निरीक्षक राजितराम के नेतृत्व में सीओ तुलसीपुर शिव प्रसाद के नेतृत्व में नगर में रूट मार्च निकाला गया। इसी तरह से कोतवाली देहात, गैसड़ी कोतवाली, जरवा, उतरौला, सादुल्लाहनगर व गौरा चौराहा में भी रूट मार्च निकालकर लोगों को सुरक्षा दिलाए जाने का आश्वासन दिया।