{"_id":"615f2bcd8ebc3e62906b44b1","slug":"security-of-devipatan-temple-being-done-by-intelligence-cameras-balrampur-news-lko5990861193","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुफिया कैमरों से हो रही देवीपाटन मंदिर की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुफिया कैमरों से हो रही देवीपाटन मंदिर की सुरक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर की सुरक्षा निगरानी खुफिया कैमरों की मदद से की जा रही है। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए मंदिर परिसर के चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गयी है कि मेला निगरानी में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अफसरों व कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
एसपी हेमंत कुटियाल ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर परिसर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया। उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक चलने वाले शारदीय नवरात्र के मेला की सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही न बरती जाए। मंदिर में आने वाले किसी को भी पूजा-अर्चना में कोई दिक्कत न आए। चोर-उचक्कों के साथ-साथ अराजक तत्वों पर भी कड़ी नजर रखें।
इस दौरान मंदिर परिसर में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी चेक की गई। मां पाटेश्वरी का दर्शन करने के बाद एसपी पचपेड़वा थाना पहुंचे। उन्होंने थाने में मौजूद त्यौहार रजिस्टर की जांच-पड़ताल की और मूर्ति पूजा स्थलों पर शांति व सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक निर्देश दिए।