{"_id":"6ae3759c6a133c449f079b4e","slug":"sardar-patel-was-a-symbol-of-the-nations-unity-and-integrity-balrampur-news-c-99-1-slko1018-157125-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक थे सरदार पटेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रतीक थे सरदार पटेल
Thu, 29 Oct 2026 10:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 29 Oct 2026 10:04 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। लौह पुरुष और भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को भाजपा पिछड़ा मोर्चा की ओर से अटल भवन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सरदार पटेल के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर चर्चा की गई। साथ ही उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मिश्रा ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन राष्ट्रसेवा, दृढ़ इच्छाशक्ति और समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने अपनी दूरदर्शिता और मजबूत नेतृत्व क्षमता के बल पर देशी रियासतों का एकीकरण कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत किया। उनका व्यक्तित्व आज भी राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरदार पटेल के आदर्शों को आत्मसात कर समाज में एकता, समरसता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रिंस वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। नई पीढ़ी तक उनके विचारों और ऐतिहासिक योगदान को पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं पर अपने विचार साझा किए और राष्ट्रीय एकता एवं सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बृजेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष साधना पांडेय, जिला सह मीडिया प्रभारी अवधेश पांडेय, राजाराम गौतम, अनिल यादव, राकेश गुप्ता, राहुल सोनी, उग्रसेन निषाद, ज्ञान चंद्र सोनी, अमन चौहान, अशोक योगी और संदीप उपाध्याय सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।