फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sanitization campaign run during lockdown

लॉकडाउन के दौरान चलाया गया सैनिटाइजेशन अभियान

Sun, 02 May 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 02 May 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sanitization campaign run during lockdown
बलरामपुर। कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जिले भर में रविवार को सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। जिले के सभी सार्वजनिक स्थलों, शहरी व ग्रामीण बाजारों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों, सरकारी दफ्तरों, स्कूलों व कंटेनमेंट जोन की साफ-सफाई के साथ सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर व उतरौला और नगर पंचायत तुलसीपुर व पचपेड़वा में ईओ ने अपने-अपने नगरों के सभी वार्डों में सैनिटाइजेशन कराया। जिन इलाकों में कोरोना के केस मिले हैं वहां भी साफ सफाई के साथ सैनिटाइजेशन कराया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली के नेतृत्व में मोहल्ला खलवा, पूरब टोला, झारखंडी मंदिर, हनुमान गढ़ी मंदिर, बिजलीपुर स्थित मां बिजलेश्वरी देवी मंदिर, पुरानी बाजार व वीर विनय चौराहे से लेकर नगर के सभी वार्डों को सैनिटाइज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह के निर्देशन में जिले के सभी नौ ब्लॉकों में बीडीओ, एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों की टीमों ने सैनिटाइजेशन कराया। डीएम के निर्देश पर जिले के सभी नौ ब्लॉकों के मतगणना स्थलों को वोटों की गिनती शुरू होने से पहले ही सैनिटाइज करा दिया गया।

उतरौला में मोहल्ला सुभाषनगर, रफीनगर, पटेल नगर व आर्य नगर सहित सभी वार्डों को सैनिटाइज किया गया है। तुलसीपुर व पचपेड़वा नगर पंचायतों के कंटेेनमेंट जोन सहित सभी वार्डों व सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed