फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Sanitation workers protest against online attendance

Balrampur News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सफाई कर्मियों का धरना

Sat, 16 Sep 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sat, 16 Sep 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers protest against online attendance
बलरामपुर। ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में पंचायती राज विभाग के ग्राम सफाई कर्मचारियों ने मोर्चा खोल कर धरना दिया। सफाई कर्मचारियों के दो संघों के बैनर तले शनिवार को जुटे नाराज सफाई कर्मियों ने ने ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ विरोध जताते हुए अपनी मांगों का पंचायती राज निदेशक को संबोधित एक ज्ञापन भी डीपीआरओ को सौंपा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ शाखा बलरामपुर के पदाधिकारियों की अगुवाई में विकास भवन परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे कर्मियों ने ऑनलाइन हाजिरी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए इसे लागू किए जाने का पुरजोर विरोध किया। जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम व जिला संप्रेक्षक विजय कुमार ने कहा कि पंचायत भवन में ऑनलाइन हाजिरी लगाने की व्यवस्था की गई है। पंचायत भवन कार्यालय सुबह 10 बजे खुलता है जबकि सफाई कर्मियों को सुबह सात बजे से दस बजे तक सफाई कार्य के लिए गांवों में रहना पड़ता है। ऐसे में ऑन लाइन हाजिरी लगाना उनके लिए किसी भी तरह व्यवहारिक नहीं है। क्योंकि अधिकांश सफाईकर्मियों के पास स्मार्टफोन तक नहीं हैं।
विज्ञापन

धरन प्रदर्शन के बाद आंदोलित सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों का पंचायत राज निदेशक को संबोधित एक ज्ञापन भी डीपीआरओ को सौंपा। इसमें प्रमुख तौर पर सफाई कर्मियों को ऑनलाइन हाजिरी से मुक्त किए जाने की मांग की गई। धरना प्रदर्शन में राघवेंद्र तिवारी, आमिर अहमद, जहीर, लालता प्रसाद, संदीप सिंह, परशुराम, धर्मेंद्र सिंह, रामफेर चौधरी, इसरार अहमद सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed