फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Salary will stop if there is no data feed on Prerna Portal

प्रेरणा पोर्टल पर डाटा फीड न होने पर रुकेगा वेतन

Mon, 14 Jun 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Salary will stop if there is no data feed on Prerna Portal
बलरामपुर। प्रेरणा पोर्टल पर छात्र छात्राओं का डाटा फीड न होने पर हेडमास्टर, प्रभारी हेडमास्टर व सहायक अध्यापकों का वेतन रोक दिया जाएगा। हेडमास्टरों, प्रभारी हेडमास्टरों व सहायक अध्यापकों को 25 जून तक अपने-अपने स्कूल के सभी छात्र छात्राओं का प्रेरणा पोर्टल पर डाटा फीड कराने का मौका है।
विज्ञापन

जिले के सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में 2,26,045 छात्र छात्राओं का प्रेरणा पोर्टल पर डाटा अपलोड कराया जाना है। सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों के बीईओ को डाटा फीड कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बीएसए डॉ. रामचंद्र ने सोमवार को बताया कि डीसी एमडीएम फिरोज अहमद ने जानकारी उपलब्ध कराई है कि कोरोना महामारी के चलते एमडीएम योजना का खाद्य सुरक्षा भत्ता छात्र छात्राओं व उनके अभिभावकों को दिया जा चुका है लेकिन अभी तक समस्त छात्र छात्राओं का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर फीड नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

76 कार्य दिवस के लिए सभी 10 शिक्षा क्षेत्रों में नामांकित 2,26,045 छात्र छात्राओं की तुलना में 2,13,545 का डाटा 94.47 प्रतिशत के साथ अपलोड करा दिया गया है। 45 कार्य दिवस के लिए नामांकित 2,46,537 की तुलना में मात्र 14.21 प्रतिशत के साथ 35,042 छात्र छात्राओं का डटा प्रेरणा पोर्टल पर फीड कराया गया है।
उतरौला नगर में किसी भी छात्र छात्रा का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर फीड नहीं हुआ है। पचपेड़वा ब्लॉक में 0.54 प्रतिशत छात्र छात्राओं का डाटा अपलोड हुआ है। इसी तरह से शिक्षा क्षेत्र सदर में 13.99, गैड़ास बुजुर्ग में 3.22, गैसड़ी में 8.79, शिवपुरा में 5.45, रेहरा बाजार में 5.17, तुलसीपुर में 24.13 व उतरौला में 1.47 प्रतिशत छात्र छात्राओं का डाटा अपलोड हुआ है जो खेदजनक है।
श्रीदत्तगंज ब्लॉक में 64.35 प्रतिशत और नगर शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर में 75.36 प्रतिशत छात्र छात्राओं का डाटा प्रेरणा पोर्टल अपलोड किया गया है। 138/124 कार्य दिवस के लिए कुल नामांकित छात्र छात्राओं की संख्या 2,46,537 की तुलना में 3.72 प्रतिशत के साथ 9179 का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर फीड हुआ है।
इस कार्य दिवस में नगर शिक्षा क्षेत्र बलरामपुर व उतरौला में जीरो प्रतिशत, शिक्षा क्षेत्र सदर में 3.6 प्रतिशत, गैड़ास बुजुर्ग में 6.28 प्रतिशत, गैसड़ी में 5.65 प्रतिशत, शिवपुरा में 0.82 प्रतिशत, पचपेड़वा में 0.22 प्रतिशत, रेहरा बाजार में 3.6 प्रतिशत, श्रीदत्तगंज में 11.75 प्रतिशत, तुलसीपुर में 3.85 प्रतिशत व उतरौला में 1.47 प्रतिशत छात्र छात्राओं का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड हुआ है।

बीएसए ने सभी हेडमास्टरों, इंचार्ज हेडमास्टरों व सहायक अध्यापकों को चेतावनी दी है कि यदि 25 जून तक डाटा फीडिंग का कार्य पूरा नहीं कराया गया तो संबंधित का वेतन रोक दिया जाएगा। बीएसए ने सभी बीईओ को प्रेरणा पोर्टल पर छात्र छात्राओं का डाटा समय से अपलोड कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed