{"_id":"60c78ed08ebc3ea5ee1d28da","slug":"salary-will-stop-if-there-is-no-data-feed-on-prerna-portal-balrampur-news-lko582458371","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना टीका कराने के लिए किया गया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना टीका कराने के लिए किया गया जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। कोरोना महामारी से बचाव के लिए लोगों से टीका लगवाने की अपील की जा रही है। नगर क्षेत्र के कई वार्डों में सोमवार को घर-घर जाकर लोगों से कोरोना टीकाकरण कराने सलाह दी गई और लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग से तापमान चेक किया गया। इस दौरान लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने का सुझाव दिया गया।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष किताबुन्निशा के प्रतिनिधि शाबान अली ने बताया कि नगर के 25 वार्डो में सभासदों, कर्मचारियों व आशा की संयुक्त टीमें डोर-टू-डोर जाकर लोगों को कोरोना टीकाकरण कराने के लिए जागरूक कर रही है।
साथ ही सभी टीमें थर्मल स्क्रीनिंग से लोगों के तापमान की जांच कर रही है। कोरोना की शिकायत मिलने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए सुझाव दिया जा रहा है।
सभासद संजय मिश्र के नेतृत्व में भगवतीगंज उत्तरी वार्ड में निगरानी समिति के सदस्य रवींद्र कुमार गुप्ता व आशा इंद्रावती की टीम ने घर-घर जाकर लोगों को कोरोना टीका लगवाने के लिए जागरूक किया। इसी तरह से नगर के सभी 25 वार्डों में निगरानी समिति की टीमें सभासदों के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चला रही है।