{"_id":"5f5117f48ebc3e532a4cb6ec","slug":"sack-of-dismissal-hangs-on-three-including-two-headmasters-balrampur-news-lko5383039183","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हडमास्टरों समेत तीन पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हडमास्टरों समेत तीन पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। दो हेडमास्टरों समेत तीन शिक्षकों पर बर्खास्तगी की तलवार लटक गई है। बेसिक शिक्षा महकमा ने अंतिम नोटिस जारी करके शिक्षकों को 15 सितंबर तक पक्ष रखने का अल्टीमेटम दिया है। तीनों शिक्षकों पर दूसरों के अभिलेख व पैनकार्ड लगाकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी हथियाने का आरोप लगाया गया है। अंतिम सुनवाई में अपना पक्ष न रखने वाले शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने गुरुवार को बताया कि 27 जुलाई 2020 को दूसरे के अभिलेख व पैनकार्ड को लगाकर शिक्षा क्षेत्र शिवपुरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय बिनोहनी कला में राजेन्द्र प्रसाद यादव, 22 जुलाई 2020 को दूसरे के अभिलेख लगाकर पचपेड़वा शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय धनखरपुर हाटी में गोरखपुर जनपद के नंदनगर कूड़ाघाट निवासी मनीष कुमार सिंह व शिक्षा क्षेत्र तुलसीपुर के प्राथमिक विद्यालय सेमरहन में देवरिया जनपद के ग्राम घुसरी पड़री बाजार निवासिनी अमिता शुक्ला ने नौकरी हथिया ली।
राजेन्द्र प्रसाद यादव सहायक अध्यापक और मनीष कुमार सिंह व अमिता शुक्ला हेडमास्टर के पद पर तैनात हुए। शिकायत व मानव संपदा पोर्टल पर एक समान डाटा प्रदर्शित होने पर संज्ञान लिया गया और तीनों शिक्षकों को अभिलेखों को प्रस्तुत करने के लिए विभिन्न तिथियों में दो-दो बार उनके पते पर नोटिस जारी करके भेजा गया। दोनों सुनवाई में कोई भी शिक्षक अपना पक्ष रखने के लिए उपस्थित नहीं हुआ।
विज्ञापन
समाचार पत्रों में प्रकाशन कराकर तीनों शिक्षकों को उनके पते पर अंतिम नोटिस जारी करके सुनवाई में अपना पक्ष रखने के लिए 15 सितंबर की तिथि निर्धारित की गई है। इस दिन 11 बजे बीएस कार्यालय में उपस्थित होकर सभी शैक्षिक अभिलेखों, आधार कार्ड, पैनकार्ड व निवास प्रमाण पत्रों के साथ अपना पक्ष रखें। अंतिम सुनवाई में शामिल न होने वाले शिक्षकों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।