फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   run out into the open in case of fire

Balrampur News: आग लगने पर बाहर खुले में भागें

Tue, 25 Jul 2023 11:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 25 Jul 2023 11:01 PM IST
विज्ञापन
run out into the open in case of fire
बलरामपुर के बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर में बच्चों को आग बुझाने का तरीका बताते फायर विभा
बलरामपुर। बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर जरवा में मंगलवार को अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने विद्यार्थियों को आग बुझाने का तरीके बताए। तुलसीपुर अग्निशमन प्रभारी छोटेलाल व सिपाही अभय पांडेय ने कहा कि किसी भी भवन में आग लगने पर कोने में छिपने के बजाय बाहर खुले में आ जाना चाहिए। शोर मचाकर सभी को आगजनी के बारे में बता देना चाहिए। जिससे कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल सकें।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना तत्काल हेल्पलाइन नंबर 101 या 112 देना चाहिए। आग को बुझाने में पानी, रेत, मिट्टी व अग्निरोधी उपकरणों का ही प्रयोग करें। इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने अग्निरोधी उपकरणों व पानी की बौछार से आग पर काबू पाने का प्रदर्शन भी किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विवेक कुमार, वैभव, गौरव, जितेंद्र, पूजा, प्राची, रामधर दुबे व आरती तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed